यूक्रेन की महिला भारत-नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार: अवैध रूप से नेपाल जाने की कोशिश में पकड़ी गई – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूर्वी चंपारण की हरपुर थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक जॉइंट एक्शन में यूक्रेन की एक महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है।
महिला भारत से नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। यह गिरफ्तारी हरपुर थाना क्षेत्र के सैनिक रोड के पास हुई।
घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…
अब जानिए पूरा मामला….
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया। जांच में उसकी पहचान यूक्रेन की नागरिक के रूप में हुई।
महिला के पास भारत में रहने या सीमा पार करने से संबंधित कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे।
पहचान छिपाने सलवार-सूट पहना
महिला हरपुर सीमा के रास्ते अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए सलवार-सूट पहन रखा था, ताकि वह सामान्य यात्रियों के बीच आसानी से निकल सके।
हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई और उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह भारत में कब से रह रही थी, यहां कैसे पहुंची और नेपाल जाने का उसका क्या उद्देश्य था। उसके संपर्कों और यात्रा से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News