Meerut News: देहली गेट थानाक्षेत्र के जली कोठी पर नशे में धुत सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे की हालत में सिपाही एक फल विक्रेता से उलझते हुए बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। फल विक्रेता ने वीडियो बनाई तो सिपाही ने मोबाइल फोन सड़क पर पटक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी कार्यालय और एसएसपी मेरठ ने संज्ञान लिया। मामले में सीओ सिविल लाइन को जांच दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और इंस्टाग्राम पर मेरठ के जली कोठी की एक वीडियो वायरल हो गई। गजेंद्र शर्मा नाम का सिपाही फल विक्रेता को धमकी देते हुए गाली गलौज कर रहा है। कुछ लोग बीच बचाव में आए, लेकिन सिपाही नहीं माना। वीडियो बनाने वाले के मोबाइल पर सिपाही ने हाथ मारा और फोन सड़क पर पटक दिया。
जिसके बाद लोगों ने एसपी सिटी और भाजपा नेता कमल दत्त को कॉल कर मदद मांगी। दूसरी ओर, सिपाही मौके से निकल गया। वायरल वीडियो पर डीजीपी कार्यालय से भी संज्ञान लिया गया और कार्रवाई का निर्देश मेरठ पुलिस को दिया गया। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने जांच सीओ सिविल लाइन अजय कुमार यादव को दी है। फिलहाल सिपाही को बयान के लिए बुलाया गया है। वीडियो बनाने वाले पीड़ित की तलाश की जा रही है।
वर्जन….
वायरल वीडियो को लेकर जांच दी गई है। घटना कब की है और पीड़ित कौन है। इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी सिपाही को भी बयान के लिए बुलाया गया है। – अजय कुमार यादव, सीओ सिविल लाइन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play