सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा बेटी स्वरा अब शादीशुदा हैं. 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेश में उनकी शाही शादी हुई. फिल्मी सितारों के बीच कई वीआईपी हस्तियों ने इस लैविश वेडिंग में शिरकत की. इंटरनेट पर स्वरा की शादी की झलक वायरल हो रही है.
शाश्वत की हुईं स्वरा
अब दूल्हा-दुल्हन की नई फोटोज सामने आई हैं. स्वरा और उनके पति शाश्वत के ऑफिशियल वेडिंग फोटोग्राफर ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट की हैं. मंडप से कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों आसमान में आतिशबाजी होते हुए देख रहे हैं. चारों तरफ खुशियों और सेलिब्रेशन का माहौल है. शाश्वत और स्वरा हंसते हुए कैमरा के लिए पोज दे रहे हैं. दुल्हन के जोड़े में स्वरा स्टनिंग लगीं. ये शादी कितनी लैविश थी, इसकी झलक तस्वीरों से मिलती है. सबसे खास थी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री. पूरे वेडिंग वेन्यू को फूलों, कैंडल्स से सजाया गया था.
शाश्वत और स्वरा की एंट्री के वक्त वहां पर डांस परफॉर्म हो रहा था. आतिशबाजी हो रही थी. उम्मेद भवन पैलेस का ये खूबसूरत नजारा एकदम मैजिकल था. स्वरा और शाश्वत एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए. स्वरा के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी. वो इमोशनल भी थीं. वो अपने लव ऑफ लाइफ शाश्वत को देखकर फूले नहीं समा रही थीं. वरमाला के वक्त शाश्वत लेडीलव के आगे झुके. वो घुटनों पर बैठ गए. स्वरा और शाश्वत अपनी लाइफ के इस खूबसूरत मोमेंट को साथ में एंजॉय करते दिखे. वरमाला के बाद पैलेस तालियों और पटाखों की आवाज से गूंजने लगा.
फैंस और सेलेब्स ने न्यूलीवेड कपल को लाइफ के नए चैप्टर में कदम रखने की ढेरों बधाई दी है. शैलेश को बेटी की शादी में इमोशनल होते हुए देखा गया. उन्होंने संगीत में जमकर डांस भी किया. स्वरा की शादी में विक्की कौशल ने बाराती बने. शैलेश संग विक्की की पुरानी दोस्ती है. उन्होंने स्वरा-शाश्वत को हैप्पी लाइफ की दुआएं दीं.
कौन हैं शाश्वत?
जानकारी के मुताबिक, शाश्वत सिंगापुर बेस्ड बैंकर हैं. पत्नी स्वरा की तरह वो भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं. स्वरा की बात करें तो वो पेशे से राइटर हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखती हैं.