Sony LIV पर देखें ये 7 सबसे बेहतरीन फिल्में, लिस्ट में सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर ऑस्कर विजेता और ब्लॉकबस्टर मूवीज शामिल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
इन फिल्मों में आपको ब्लॉकबस्टर, सस्पेंस-थ्रिलर और ऑस्टक विजेता फिल्मों की लिस्ट शामिल है. Sony LIV पर आपको इन फिल्मों को लेकर आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं.  
राज बी. शेट्टी द्वारा निर्देशित यह कल्ट क्राइम-थ्रिलर फिल्म आधुनिक मंगलुरु के बैकड्रॉप पर आधारित गैंगस्टर कन्नड़ ड्रामा है. हरि और शिव नाम के दो दोस्तों के बीच की दुश्मनी और पॉवर स्ट्रगल को इसमें बेहद खूंखार और यथार्थवादी तरीके से दिखाया गया है.
मणिरत्नम की यह महागाथा चोल साम्राज्य के इतिहास और आंतरिक राजनीति पर आधारित ये मेगा-ब्लॉकबस्टर पीरियड ड्रामा है. विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन और कार्थी के शानदार अभिनय और भव्य विजुअल्स के कारण यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में से एक है.
हाल के वर्षों की सबसे बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर्स में से एक है. एक सीनियर कड़क पुलिस ऑफिसर और एक डरपोक लेकिन बेहद होशियार ट्रेनी ऑफिसर मिलकर एक सीरियल किलर को ट्रैक करते हैं. फिल्म का सस्पेंस आपको आखिरी मिनट तक बांधे रखेगा.
इस फिल्म ने 7 ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा था. यह मल्टीवर्स (Multiverse) के कॉन्सेप्ट को एक मां और बेटी के इमोशनल रिश्ते के जरिए इतने अनोखे ढंग से पेश करती है कि इसे देखना एक बिल्कुल नया अनुभव है.
केरल में आई विनाशकारी बाढ़ पर आधारित यह सर्वाइवल ब्लॉकबस्टर ड्रामा फिल्म इंसानियत और एकजुटता की एक बेहद भावुक कहानी है. इसे ऑस्कर 2024 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि (Official Entry) भी चुना गया था.
अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर को उनके करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार इसी फिल्म के लिए मिला था. यह एक गंभीर रूप से मोटापे से ग्रस्त अंग्रेजी शिक्षक की कहानी है जो अपनी अलग हो चुकी बेटी के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की आखिरी कोशिश करता है.
महान निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे की यह शुरुआती मास्टरपीस है. जुड़वां भाई-बहन अपनी दिवंगत मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए मध्य पूर्व (Middle East) की यात्रा पर निकलते हैं, जहां उनके सामने एक ऐसा खौफनाक पारिवारिक रहस्य आता है जो दर्शकों के होश उड़ा देता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News