Sambhal News: संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की ग्राम सभा की 38 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद जिला प्रशासन अब इसके सुनियोजित उपयोग की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उद्योग विभाग को इस भूमि पर औद्योगिक गतिविधियां विकसित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की योजना शहर के बीच संचालित मेंथा प्लांटों को यहां स्थानांतरित करने के साथ-साथ नए उद्योग स्थापित कर इस क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की है। जिला प्रशासन का मानना है कि शहर के भीतर संचालित मेंथा प्लांटों से प्रदूषण, यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में उन्हें शहर से बाहर इस सरकारी भूमि पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।
इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने 29 मेंथा इकाईयों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी यहां स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जिले के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उद्योग विभाग को भूमि के उपयोग, आधारभूत सुविधाओं, सड़क संपर्क, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। उधर, 101 करोड़ रुपये की इस भूमि से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया भी जारी है। मामले को लेकर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है, जिस पर प्रशासन की भी नजर बनी हुई है。
101 करोड़ रुपये मूल्य की ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद उसका जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की योजना शहर में संचालित मेंथा प्लांटों को इस स्थान पर स्थानांतरित करने के साथ-साथ अन्य नए उद्योग स्थापित करने की है, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और जिले के औद्योगिक विकास को गति मिले।
– अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play