Saharanpur News: बेहट, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पैथोलॉजी लैब संचालक पर एआई के जरिए कथित फर्जी आपत्तिजनक फोटो तैयार कर युवती की सगाई तुड़वाने और बाद में उस पर जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगा है। एसएसपी को दी गई शिकायत के आधार पर बेहट पुलिस ने आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की सगाई मिर्जापुर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि ग्राम सलेमपुर में पैथोलॉजी लैब संचालित करने वाला शाकिब पुत्र रिजवान निवासी मिल्को मंझाड़ी और अहसान अंसारी पुत्र इमरान निवासी ग्राम नानौली, चार अज्ञात लोगों के साथ मिर्जापुर पहुंचे।
वहां उन्होंने एआई ऐप से तैयार कथित फर्जी फोटो और युवती के बारे में आपत्तिजनक बातें मंगेतर को दिखाईं, जिसके बाद रिश्ता टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी दोनों आरोपी रास्ते में युवती का पीछा करते, छेड़छाड़ और खींचतान करते थे। सगाई टूटने के बाद आरोपी कथित तौर पर कहते रहे कि कहीं और भी शादी नहीं होने देंगे और उसे बदनाम कर देंगे। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी युवती से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। थाने में कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play