बीबीएमकेयू एडमिशन सेल ने धनबाद व बोकारो के 33 डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए विभिन्न विषयों की चयन सूची जारी कर दी है। चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का नामांकन गुरुवार से शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। स्नातक की पढ़ाई के लिए फिर से इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान समेत अन्य विषयों का क्रेज बढ़ रहा है। स्नातक की पढ़ाई में छात्र-छात्राओं के लिए ये पसंदीदा विषय है। महत्वपूर्ण यह है कि साइंस से संबंधित विषयों में अधिकतर कॉलेजों में सभी आवेदकों का चयन हो गया है। पीके राय कॉलेज में हिंदी में ओपन मेरिट (ओपन टू ऑल) का कटऑफ 91 फीसदी चला गया है। इसी विषय में जनरल का 85.49 फीसदी व एससी में 66.95 व एसटी में 69.01 फीसदी कटऑफ है। पीके राय कॉलेज में ही इंग्लिश की बात करें तो ओपन मेरिट का कटऑफ 90.6 फीसदी, जनरल का 85.49, एससी में 73.13 फीसदी कटऑफ गया है। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद समेत अन्य कॉलेजों में कला व मानविकी विषयों का कटऑफ अधिक गया है। अन्य विषयों में सीट से कम आवेदन रहने के कारण सभी का नामांकन हो गया है। छात्र-छात्राओं के नामांकन में क्या-क्या कागजात चाहिए समेत अन्य निर्देश एडमिशन सेल की ओर से कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया गया है。
पीके राय कॉलेज : इंग्लिश ओपन मेरिट 90.6, जनरल 85.49, बीसी वन 83.2, बीसी टू 82.4, ईडब्ल्यूएस 66.6, एससी 73.13
हिंदी : ओपन मेरिट 91, जनरल 85.49, बीसी वन 82.4, बीसी टू 71, ईडब्ल्यूएस 48.6, एससी 66.95, एसटी 69.01
राजनीति विज्ञान : ओपन मेरिट 85.49, जनरल, बीसी वन 79.1, बीसी टू 73, ईडब्ल्यूएस 63.6, एससी 60
कॉमर्स: ओपन मेरिट 87.55, जनरल : 80, बीसी वन 65, बीसी टू 67, ईडब्ल्यूएस 44
अर्थशास्त्र: ओपन मेरिट 79.31, जनरल 62.83, लाइफ साइंस : ओपेन मेरिट 82.81, जनरल 71, बीसी वन 61.4, बीसी टू 52.32
इतिहास : ओपेन मेरिट 89.61, जनरल 85, बीसी वन 81.37, बीसी टू 73.13, ईडब्ल्यूएस 60.77, एससी 74.16, एसटी 65.5
–
एसएसएलएनटी धनबाद : इंग्लिश : ओपन मेरिट 78.6, जनरल 60, हिंदी : ओपन मेरिट 79, जनरल 67, बीसी वन 58, कॉमर्स: ओपन मेरिट 76, जनरल 48, इतिहास: ओपन मेरिट 85, जनरल 76, बीसी वन 75, बीसी टू 60, एसी 62,एसीटी 43, लाइफ साइंस : ओपन मेरिट 79.2, जनरल 69.8
—
आरएस मोर कॉलेज : इंग्लिश : ओपन मेरिट 78.8, जनरल 60.97, बीसी वन 55.85, बीसी टू 48, हिंदी : ओपन मेरिट 80.34, जनरल : 71, बीसी वन 75, बीसी टू 63.86, एससी 62, एसटी 62
—
कतरास कॉलेज : हिंदी : ओपन मेरिट 80.34, जनरल 72, बीसी वन 65.51, बीसी वन 49.44
—
आरएसपी झरिया : इतिहास : ओपन मेरिट 82, जनरल 72.1
—
डिग्री कॉलेज गोमिया : हिंदी : ओपन मेरिट 77.25, जनरल सभी चयनित, बीसी वन 62.83, बीसी टू 65
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।
शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।
विशेषज्ञता
– नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
– प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
– छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
– बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
– कौशल विकास आधारित शिक्षा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play