बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
जरा सोचिए कोई विदेशी दौरा शुरू भी नहीं हुआ और मेजबान देश ने पहले ही दिन से भारत को अरबों रुपए का फायदा करवा दिया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने भारत के लिए एक ऐसा बड़ा ऐलान कर दिया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले। पीएम मोदी दो दिनों के बेहद महत्वपूर्ण न्यूजीलैंड दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन उनके कदम वहां पड़ने से पहले ही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है जिसकी चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया के बिजनेस और पॉलिटिकल कॉरिडोर्स में हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले व्यापार समझौते से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी इस वक्त अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर हैं। वह अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां से सीधे न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। लेकिन उनके पहुंचने से ठीक पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
उन्होंने साफ-साफ कहा है कि भारत के साथ होने वाले इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते से न्यूजीलैंड के बिजनेस को एक नई रफ्तार मिलेगी और इतना ही नहीं उन्होंने भारत के लिए अपने दरवाजे इस कदर खोल दिए हैं कि अब न्यूजीलैंड भारत को जो कुछ भी एक्सपोर्ट यानी कि निर्यात करेगा उसका 57% हिस्सा पहले ही दिन से पूरी तरह से टेरिफ फ्री होगा। यानी उस पर कोई टैक्स या ड्यूटी नहीं लगेगी। इस बड़े ऐलान को भारत और न्यूजीलैंड के बीच गहरी होती दोस्ती और मजबूत होते व्यापारिक रिश्तों के एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। लेक्सन ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया है और अब 10 और 11 जुलाई को होने वाली इस राजकीय यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत भी होने वाली है। इस बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार, कॉमर्स और सबसे महत्वपूर्ण रक्षा यानी कि डिफेंस सेक्टर में सहयोग को बढ़ाना होगा।
बता दें कि पीएम मोदी अपने इस व्यस्त दौरे से सिर्फ राजनेताओं से ही नहीं मिलेंगे बल्कि वह न्यूजीलैंड की प्रमुख बिजनेस हस्तियों और खेल जगत के बड़े चेहरों से भी मुलाकात करने वाले हैं। और साथ ही न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के लिए भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। अब समझने वाली बात यह है कि आखिर न्यूजीलैंड ने बिना कोई देरी किए पहले ही दिन से 57% सामानों पर टेरिफ हटाने का फैसला क्यों लिया? विशेषज्ञ इस पर मान रहे हैं कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और कोई भी देश भारत के इस विशाल बाजार को नजरअंदाज नहीं कर सकता। न्यूजीलैंड को अच्छे से पता है कि अगर उसे अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देनी है तो उसे भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने ही होंगे। इस फैसले का सीधा असर यह होगा कि भारतीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं को न्यूजीलैंड का सामान काफी सस्ता मिलेगा और बदले में भारत के लिए भी न्यूजीलैंड के बाजारों में पैट बनाना आसान हो जाएगा।
Tags
अन्य न्यूज़
पीएम मोदी इस वक्त अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर हैं। वह अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां से सीधे न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। लेकिन उनके पहुंचने से ठीक पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लेक्सन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें