Bhagalpur News: अररिया: सड़क निर्माण में गड़बड़ी, कीचड़ में तब्दील, आवगमन में परेशानी – Hindustan

Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट पलासी प्रखंड के बलुआ ड्योढ़ी चौक से तारण जाने वाली सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बादल ठाकुर, अजीत ठाकुर, बिजलू मंडल, संजीत रजक, रंजीत रजक, नीरज रजक, मोती चंद मंडल, ताराचंद मंडल, संजय मंडल, सीताराम बैठा, नागो बैठा, रामानंद रजक, धर्मानंद रजक, सीता देवी, बबिता कुमारी, रानी देवी, शोभा देवी आदि ने आरोप लगाया कि बलुआ ड्योढ़ी चौक से तारण जाने वाली सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में बेड मिशाली में बड़ी मात्रा में मिट्टी की मिलावट की गई है।

बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। इस मार्ग से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। .दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई बाइक सवार बाइक लेकर गिर पड़े हैं, जिसका ईलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है, जहां ईलाज चल रहा है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर विभागीय पदाधिकारी मौन हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई और सड़क की अनियमितता की जांच कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग की है। इधर सीओ सुशील कांत सिंह ने मामले की जांच कर समस्या निदान की बात कही है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News