Balrampur News: नवीन दीवानी न्यायालय के बरामदे में लगेगा पर्दा – Hindustan

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर के खुले बरामदे में बैठने वाले अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में शनिवार को अहम पहल हुई। जिला बार एसोसिएशन की ओर से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बरामदे में पर्दा लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया। इसके पूरा होने पर दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को धूप, बारिश और तेज हवा से राहत मिलेगी, वहीं न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय तिवारी ने बताया कि नवीन दीवानी न्यायालय भवन बनने के बावजूद अधिवक्ताओं के लिए अलग चैंबर या पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं है।
अधिकांश अधिवक्ता खुले बरामदे में ही मुवक्किलों से मुलाकात, मुकदमों की तैयारी और अन्य न्यायिक कार्य करते हैं। बरसात में पानी की छींटों से महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज भी भीग जाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के सहयोग से बरामदे में पर्दा लगाने का निर्णय लिया गया और शनिवार से कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह व्यवस्था अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय आने वाले वादकारियों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News