Feedback
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (11 जुलाई) खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन के द रोज बाउल में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा. वहीं पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.
भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही गंवा चुकी है. सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया, जो बारिश के चलते बेनतीजा रहा. वहीं मैनचेस्टर टी20I में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. नॉटिंघम में खेला गया मुकाबला इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता. फिर ब्रिस्टल टी20I में भी मेजबान टीम ने 9 विकेट से जीत का स्वाद चखा. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लिश टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए. एक मुकाबले का नतीजा भी नहीं निकला. साउथम्प्टन में दोनों टीमों के बीच 7 जुलाई 2022 को टी20I मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 50 रनों से जीत मिली थी.
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई.
मुकाबले में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग.
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू