विश्व जनसंख्या दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम।: डॉ. जितेंद्र तिवारी बोले- डिजिटल कौशल से युवा भारत… – Dainik Bhaskar

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बागेश्वर के जन शिक्षण संस्थान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर और सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 50 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।
इस वर्ष की थीम “युवाओं की आकांक्षाओं और आशाओं के अनुरूप भविष्य का निर्माण” पर केंद्रित इस कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे न केवल अपना भविष्य बना सकते हैं, बल्कि राष्ट्र के समावेशी और सतत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने जनसंख्या स्थिरता, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने डिजिटल साक्षरता, डिजिटल इंडिया मिशन और जन शिक्षण संस्थान के वर्चुअल बैचों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और बताया कि डिजिटल कौशल रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने कौशल, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने सपनों को साकार करेंगे और समाज में जागरूकता व जिम्मेदारी का संदेश फैलाएंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News