Lohardaga News: उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित – Hindustan

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में कक्षा 12वीं विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों का त्रैमासिक परीक्षा परिणाम वितरण, खुला दिवस तथा अभिभावक गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। अतिथियों का परिचय ऋद्धि मिश्रा एवं प्रभारी प्राचार्या नीतू कुमारी कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि साहू ने किया। अभिभावक गोष्ठी में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और विद्यालय के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है तथा सभी शिक्षक पूरी निष्ठा से अध्यापन करते हैं। यदि विद्यार्थी पूरी मेहनत करें तो निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही सफलता संभव है तथा नियमित विद्यालय आकर अध्ययन करने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में रवि कुमार गुप्ता ने प्रथम, उज्ज्वल कुमार ने द्वितीय तथा तन्मय शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News