Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के लंबित निर्माण को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। डीडीसी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में पंचायतों में स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने, खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा योजना के शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।
निर्माणाधीन कन्या विवाह मंडल के कार्यों में तेजी लाने, सभी पंचायतों में आवश्यकतानुसार मुक्तिधामों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक के दूसरे सत्र में प्रमंडल के तीनों जिलों के डीडीसी के साथ जिला परिषद से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने जिला परिषद योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, वित्तीय अनुशासन, समयबद्ध निष्पादन तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, दरभंगा डीडीसी स्वप्निल सहित मधुबनी एवं समस्तीपुर के डीडीसी, सहायक निदेशक योजना प्रीति कुमारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play