Darbhanga News: जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जिप सदस्यों ने खोला मोर्चा – Hindustan

Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिला परिषद में लंबे समय से चल रहे अंदरूनी विवाद ने शनिवार को खुलकर राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया। जिला परिषद के कई निर्वाचित सदस्य 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने जिला परिषद अध्यक्ष पर विकास योजनाओं में मनमानी, पक्षपात और कार्यों को जान-बूझकर बाधित करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। धरने की पूर्व सूचना प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व डीडीसी को दी गई थी। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार झा ने कहा कि जिला परिषद की विकास योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से रोका जा रहा है, जिससे पूरे जिले में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15वें एवं 16वें वित्त आयोग की कई योजनाएं लंबित हैं। तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति समय पर नहीं दी जा रही है। पहले से स्वीकृत 148 योजनाओं का कार्यादेश भी अब तक जारी नहीं किया गया। इसके कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं और मजदूरों के साथ-साथ सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का लाखों रुपये का भुगतान महीनों से अटका हुआ है। धर्मेंद्र कुमार झा ने आरोप लगाया कि जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी के कार्यभार संभालने के बाद योजनाओं के चयन, स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान अध्यक्ष के निर्देश पर रोक दिया गया है। इससे विकास कार्य पूरी तरह बाधित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला परिषद की सामान्य बैठकों में बिहार पंचायत राज अधिनियम की भावना के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा तथा सदस्यों की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है। धरनार्थियों ने प्रशासन से मांग की कि सभी लंबित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन कराया जाए। तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति तत्काल दी जाए, मजदूरों एवं आपूर्तिकर्ताओं के बकाये भुगतान का निपटारा किया जाए तथा जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि यदि जिला परिषद में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कथित अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तथा सभी जिला परिषद सदस्यों की लंबित योजनाओं का भुगतान जल्द नहीं हुआ, तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज लगातार दबाई जा रही है। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने में जिला परिषद उपाध्यक्ष अरुणा कुमारी, पूर्व अध्यक्ष सीता देवी सदस्य लाल कुमार सिंह, मो. हकीकुल, सुमित्रा देवी, अंजू देवी आदि थे। बता दें कि अभी हाल ही में कई सदस्यों ने डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ भी धरना दिया था।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News