Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के उझैनिया रम्पुरा गांव में शराब के ठेके पर हुई मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 9 जुलाई की दोपहर चन्द्रपाल मौर्य उर्फ अजगर निवासी उमरसड़ शराब के ठेके पर बैठकर शराब पी रहा था। वहीं कनाकोर निवासी अमित उर्फ सोनू गंगवार भी मौजूद था। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि अमित ने पहले चन्द्रपाल को चप्पल से पीटा और फिर पास में खड़ी साइकिल उठाकर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार कर दिया। ठेके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वायरल वीडियो सही मिला और हमलावर की पहचान अमित उर्फ सोनू गंगवार के रूप में हुई। पीड़ित ने इस मामले में जब कोई तहरीर नहीं दी तो पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play