बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
इन दिनों सोशल मीडिया पर जैस्मीन सैंडलस अपने म्यूजिक टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जैस्मीन का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस तो देखने को मिला ही बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी मिला।
दरअसल, सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया। इस कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने अपने फैंस को पहली बार एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबसे सामने इंट्रोड्यूस किया। अब सभी के मन में ये सवाल चल रहा है कि कौन हैं शेखर चौधरी, जो जैस्मीन से शादी करने वाले हैं।
स्टेज पर खास पल
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और गर्व से उन्हें फैंस से मिलवाया। उन्होंने कहा, ‘ये वही इंसान है जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।’ तेजी से सोशल मीडिया पर ये पल वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर पर खूब खुशी जता रहे हैं।
कौन हैं शेखर चौधरी?
गौरतलब है कि जैस्मीन सैंडलस सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव नजर रहती है, वहीं शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। वैसे वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं।
रिश्ता रखा पूरी तरह सीक्रेट
अभी तक सिंगर ने मंगेतर के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है। आखिर शेखर का काम, बैकग्राउंड या दोनों की मुलाकात कैसे हुई- इन सब बातों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लंबे समय से सिंगर ने इस रिश्ते को पूरी तर सीक्रेट रखा था और स्टेज पर यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था।
Tags
अन्य न्यूज़
राम मंदिर में कथित चंदा चोरी पर शिवसेना (UBT) ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आदित्य ठाकरे ने भाजपा को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताते हुए UCC को ध्यान भटकाने की रणनीति कहा है। उद्धव ठाकरे द्वारा शुरू किए गए ‘राम रक्षा’ आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग ने इस राजनीतिक विवाद को और गंभीर बना दिया है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें