भाजपा का वृक्षारोपण दरअसल भ्रष्टारोपण कार्यक्रम: अखिलेश – Hindustan

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है। ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं, बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रुपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है।

अखिलेश ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि जिन्होंने प्रभु का दरबार नहीं छोड़ा, वो बगीचा और बाग क्या छोड़ेंगे। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग व हर काम में भ्रष्टाचार और लूट है। भाजपा सरकार में योजनाएं भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई जाती हैं। सरकार ने 10 साल में कागजों पर ही पेड़ लगाए हैं, इनके पेड़ जमीन पर नहीं दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार हर साल वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार की नई योजना के साथ आती है। बजट का बंदर बांट हो जाने के बाद अभियान समाप्त हो जाता है। इसके बाद सरकार को साल भर तक न पेड़ों की चिंता रहती है और न पर्यावरण की। इस सरकार में पेड़ व वनों की अवैध कटाई हो रही है।

सपा मुखिया ने कहा कि पर्यावरण के लिए गंभीर संकट पैदा होता जा रहा है। हर तरह का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वायु के साथ जल प्रदूषण बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई का झूठा वादा किया। नदियों की सफाई के लिए आया बजट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ में गोमती नदी की सफाई की गई। विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट बनाकर नदियों की सफाई का उदाहरण प्रस्तुत किया, लेकिन भाजपा सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News