खेलो इंडिया सेंटर, नालंदा अकादमी ने जीते खिताब: जनपद स्तरीय अंडर-18 खो-खो प्रतियोगिता का समापन – Dainik Bhaskar

टिहरी में आयोजित जनपद स्तरीय अंडर-18 खो-खो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब खेलो इंडिया सेंटर ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में नालंदा अकादमी विजेता बनी। खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला प्रशासन टिहरी के संयुक्त तत्
समापन समारोह में भाजपा नरेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर मुख्य अतिथि रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावल और ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि रमेश पुंडीर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया। पुंडीर ने विजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों को हार से निराश न होकर अपनी कमियों को दूर करने तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत और ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग: प्रथम स्थान खेलो इंडिया सेंटर, द्वितीय स्थान पूर्णानंद खेल मैदान टीम।
बालिका वर्ग: प्रथम स्थान नालंदा अकादमी, द्वितीय स्थान खेलो इंडिया सेंटर।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 टीमों और बालिका वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया। कुल 16 टीमों के 160 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल विभाग के कोच और निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान टेक सिंह राणा, अमन, अंकित उपाध्याय, हेमंत भारती, मनीष गोस्वामी, दीपक रावत सहित जिला खेल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News