वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया, आपराधिक जांच शुरू – AajTak

Feedback
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की जान लेने वाले बोट हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. वहीं, भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जबकि एक घायल का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है.
फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद 57 वर्षीय स्पीडबोट कैप्टन गुयेन होंग हाई को हिरासत में लिया गया है. उस पर जलमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था.
यह दर्दनाक हादसा शनिवार को हुआ था. हादसे के वक्त इस स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. यह बोट किनारे से महज 400 मीटर की दूरी पर अचानक पलट गई, जिसकी वजह से 15 भारतीयों की डूबने से मौत हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें जरूरी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है.
 
(खबर अपडेट की जा रही है)
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News