Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. जून महीने में भारत का रूसी तेल आयात रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे में घायल 16 भारतीय अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और वे स्वदेश लौट रहे हैं. पढ़ें बड़ी खबरें…

1. India Russian Oil Import: रूस से जमकर तेल खरीद रहा भारत, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा आयात

भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. जून महीने में भारत का रूसी तेल आयात रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, इसमें 34 फीसदी का जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया है. डेटा पर नजर डालें, तो भारत ने जून में 4.5 अरब यूरो मूल्य का रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो उसके कुल 5.5 अरब यूरो के रूसी जीवाश्म ईंधन आयात का 83% है.

2. होर्मुज पर महासंग्राम! एक बार फिर आमने-सामने US-ईरान, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरान की नौसेना की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट को अगले नोटिस तक बंद करने का ऐलान किया गया तो अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर भीषण अटैक कर दिया. ईरान की ओर से भी जवाबी हमले शुरू हो गए हैं, जिससे हालात फिर से बिगड़ते जा रहे हैं.

3. श्रीनगर में झमाझम बारिश, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हल्की-मध्यम बारिश जारी है, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आया है, जो उत्तर भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर रहा है. वहीं अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अगले 4-5 दिनों में पूर्वी UP में भी बारिश का अनुमान है.

4. वियतनाम नाव हादसे में घायल 16 भारतीय अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, कर रहे वतन वापसी

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक नाव हादसे में घायल 16 भारतीय अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और वे स्वदेश लौट रहे हैं. गंभीर रूप से भर्ती दो घायलों में से एक को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दूसरे का अब भी फु क्वोक के अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय लोगों की मौत हुई है.

5. सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को ICC का बड़ा सम्मान, केविन पीटरसन भी बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज अंजुम चोपड़ा को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. इनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन भी 2026 की इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बने हैं. तीन नए खिलाड़ियों के शामिल होने के बाद ICC हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले दिग्गजों की कुल संख्या 125 हो गई है.

6. IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में इस तेज गेंदबाज की एंट्री, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की इंजरी पर भी आया बड़ा अपडेट

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए चोटिल हर्षित राणा की जगह तेज़ गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. हर्षित  को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20I मुकाबले के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई थी. वह आगे की जांच और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे.  

7. न कोई फोटो, न कोई ट्वीट… 20 दिन से कहां हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के कई कार्यक्रम टले

कांग्रेस MP राहुल गांधी का 15 जुलाई के दिन पटना में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टाल दिया गया है. इसका आयोजन 17 जुलाई को अब देहरादून में होगा. माना जा रहा है कि पटना में तय कार्यक्रम स्थगित कर इसे अब उत्तराखंड ले जाने का फैसला बिहार कांग्रेस की कलह के कारण लिया गया. राहुल गांधी के 12 जुलाई को स्वदेश लौटने की संभावना है.

8. नया वोटर बनने के लिए EC ने बदला नियम, फॉर्म- 6 में जुड़ा नया कॉलम, SIR की भी देनी होगी जानकारी

निर्वाचन आयोग नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘फॉर्म 6’ के ऑनलाइन वर्जन में एक नया प्रावधान जोड़ने जा रहा है. इसके तहत अब आवेदकों को अपने माता-पिता के बारे में मतदाता सूची के पिछले SIR के दौरान की स्थिति की जानकारी देनी होगी. ऑनलाइन फॉर्म में ये नया सेक्शन अनिवार्य है, जबकि ऑफलाइन फॉर्म में ऐसी कोई शर्त नहीं है.

9. टीम इंडिया की हार के पीछे IPL का हाथ? संजय मांजरेकर का फूटा गुस्सा, चयनकर्ताओं को दे डाली वॉर्निंग

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है. मांजरेकर का मानना है कि IPL भारतीय बल्लेबाजों की असली क्षमता पर ‘भारी मेकअप’ चढ़ा देता है. उन्होंने X पर लिखा, खिलाड़ी जब विदेशों में स्विंग, सीम और उछाल का सामना करते हैं तो उनकी कमजोरियां सामने आ जाती हैं.
10. ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन

अमेरिका में  रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम 71 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया. हालांकि, बीमारी की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News