लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही महिला ने रविवार सुबह फंदा लगा लिया। महिला पिछले 11 माह से दो बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। उत्तरांचल कॉलोनी में दो माह से लिव-इन में रह रही 30 वर्षीय पूजा ने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे की सहायता से फंदा लगा लिया। महिला का पुरुष साथी शनिवार को पथरी की दवाई लेने गांव गया हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। खिड़की से देखने पर महिला फंदे से लटकी थी।
शोर सुनकर मकान मालिक हरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की सहायता से दरवाजा खोलकर महिला को फंदे से उतारकर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि महिला पूजा अपने पुरुष साथी यशपाल निवासी ग्राम कचौरा जनपद हाथरस के साथ उत्तरांचल कॉलोनी में रह रही थी। महिला का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व अलीगढ़ के ग्राम रूमपान निवासी सूरजपाल से हुआ था। महिला पति के साथ फरीदाबाद में ईंट भट्टे पर काम करती थी। काम करते समय उसकी मुलाकात यशपाल से हुई। इसके बाद महिला पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ दिल्ली व उत्तरांचल कॉलोनी में लिव-इन में रहने लगी। महिला के परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play