Kashipur News: सड़क पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल – Hindustan

Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक युवक की बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में तीन से चार युवक एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए घटना का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टी नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक काशीपुर से अपने घर कुंडेश्वरी लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से गाली-गलौज करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय पर बीच-बचाव नहीं होता तो घटना और गंभीर हो सकती थी।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना आईटीआई में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। एएसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और संबंधित थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News