Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई न करने के बाद न्यायालय के हस्तक्षेप पर दिलीपपुर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के पूरे गंगाराम निवासी राम आसरे शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ जून की शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों ने रंजिश को लेकर उनके घर पर हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी, लाठी से मारपीट करते हुए घर के अंदर रखे बीस हजार रुपये से अधिक का सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया था। जिसमें राम आसरे की बेटी वंदना और भाभी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
घायलों का इलाज कराने के बाद घटना के अगले दिन राम आसरे ने दिलीपपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें डांटकर वापस भेज दिया। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को दिलीपपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के बाद पुलिस ने पूरे गंगाराम निवासी राजाराम शर्मा, अमन शर्मा, अमर शर्मा, रमेश कुमार, राकेश कुमार, यशोदा, सुनीता, रेनू और आरती सहित 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play