Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस से 100 पाउच शराब बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बी.एन. टुडू एवं कांस्टेबल आकाशदीप नायक द्वारा गाड़ी संख्या 15733 अप फरक्का एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी रोकने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था।
शनिवार रात करीब 8:45 बजे ट्रेन के बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने के बाद टीम ने जनरल कोच की एक सीट के नीचे एक संदिग्ध लावारिस प्लास्टिक का बैग देखा। आरपीएफ जवानों ने नियमानुसार कोच में मौजूद यात्रियों से कई बार बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बैग से पश्चिम बंगाल निर्मित ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की के 180-180 मिलीलीटर के कुल 100 पाउच बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त शराब को सुरक्षित अभिरक्षा में आरपीएफ पोस्ट, बरहरवा में रखा तथा मामले की सूचना अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, साहिबगंज को भेज दी। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के माध्यम से होने वाली अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play