कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच ‘डीए मैन’ के नाम से चर्चित वरिष्ठ कर्मचारी नेता हरीशंकर तिवारी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। काफी समय से बीमार कर्मचारी नेता ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह अंतिम सांस ली। महंगाई भत्ते (डीए) में संभावित वृद्धि को लेकर उनके आकलन की गणना काफी सटीक मानी जाती थी। बीते 30 जून को जुलाई 2026 से मिलने वाले संभावित महंगाई भत्ते की वृद्धि का आकलन वर्ष उनके जीवन की अंतिम गणना रही। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील अंतर्गत उपाध्याय पुर गांव के रहने वाले हरीशंकर तिवारी ने स्कूली शिक्षा पट्टी से प्राप्त की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
वर्ष 1974 में उनकी नियुक्ति एजी कार्यालय में ऑडिटर के पद से नौकरी शुरू करने वाले हरीशंकर 2012 में पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। 2012 में ही एजी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रहे। हरीशंकर तिवारी के परिवार में दो बेटे, बहू हैं, जिनमें एक लेक्चरर और दूसरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके तीन पोते भी हैं। ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष पांडेय ने बताया कि पूर्व कर्मचारी नेता के पार्थिव शरीर का सोमवार को अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर होगा। अंतिम दर्शन को पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, ऋषेश्वर उपाध्याय, विनोद तिवारी, राजेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, स्कंद शुक्ला, प्रदीप कुमार यादव, शिव कुमार पाठक, दिनेश कुमार पांडेय, राकेश पांडेय, ओमप्रकाश पाल, प्रमोद कुमार शर्मा आदि उनके आवास पहुंचे और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play