Agra News: सदर में रिश्तों में भरोसे का कत्ल करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी महिला मित्र और उसके देवर पर प्राइवेट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती औरैया निवासी चारु सेंगर से थी। वह पीड़िता की पड़ोसन थी। दोस्ती का फायदा उठाकर चारू उसका फोन ले लिया करती थी। इसी दौरान उसने धोखे से उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो अपने देवर अक्षय प्रताप को ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। जिसके खिलाफ पहले से ही सदर थाने में मुकदमा दर्ज हैं। अब इन मुकदमों में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी अक्षय प्रताप ने पीड़िता की ससुराल की महिलाओं की इंस्टाग्राम आईडी पर वे अश्लील तस्वीरें भेजकर वायरल दीं। आरोपी ने पीड़िता को फोन पर धमकी दी कि अभी भी समय है, मुकदमा वापस ले ले। वरना समाज में रहने लायक नहीं छोड़ेगा। पति और बच्चों को जान से मार दूंगा। पीड़िता धमकी के बाद अवसाद में है। जान माल का भय सता रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play