Lucknow News: सड़क पर उल्टी दिशा से आने वाले वाहन चालक ट्रैफिक की चाल तो बिगाड़ ही रहे हैं, साथ ही दुर्घटना और जाम की वजह भी बन रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने हजरतगंज के अटल चौक से एक नया प्रयोग शुरू किया है।
हजरतगंज के आसपास रॉग साइड गुजरने वालों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं, जो लापरवाह वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगाएंगे। फिलहाल किए गए इस अस्थाई बैरियर के प्रयोग के सफल होने पर, यहां सीमेंट के भारी स्थायी बैरियर लगा दिए जाएंगे। रॉग साइड से गुजरने वाले वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक विभाग ने हजरतगंज के श्रीराम टॉवर तिराहे के सामने रविवार से यह नई व्यवस्था लागू की है। अब इस तिराहे से पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम ऑफिस जाने के लिए वाहन चालकों को हजरतगंज अटल चौक से घूमकर आना होगा। इसके अलावा, पहले नरही व अटल चौक से आने वाले वाहन श्रीराम टॉवर तिराहा क्रॉस करके गुजरते थे। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का आमना-सामना होने के कारण यहां लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
श्रीराम टॉवर के सामने से वाहनों के गुजरने के कारण नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज से आने-जाने वाला ट्रैफिक रुक जाता था, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। नई व्यवस्था के तहत अटल चौक से नरही सब्जी मंडी और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर जाने वाले वाहन अब श्रीराम टॉवर के बजाय सप्रू मार्ग तिराहा या अटल चौक से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे जाने वाले वाहन श्रीराम टॉवर के सामने से नहीं जा सकेंगे, उन्हें हजरतगंज से यू-टर्न लेना होगा
हजरतगंज से नरही सब्जी मंडी जाने वाले वाहन अब सप्रू मार्ग तिराहा से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे
वर्जन
हजरतगंज क्षेत्र में कई जगहों पर लोग रॉग साइड आ-जा रहे थे। इस वजह से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इससे निपटने के लिए अस्थायी बैरियर लगाने का प्रयोग शुरू किया गया है। इसके सफल होने पर यहां स्थाई बैरियर लगा दिए जाएंगे।
रवीना त्यागी, डीसीपी ट्रैफिक
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play