Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की डूमरचीर पंचायत अंतर्गत जेटके टोला गांव में विगत 08 जुलाई को सोई अवस्था में महिला मलोती मरांडी (30 वर्ष) की हत्या के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के उद्भेदन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय इनपुट के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत लगा एक टांगी (जिस पर खून का सूखा दाग है), एक खून लगी टी-शर्ट और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या- 51/26, धारा- 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित एसआईटी में महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, एसआई बुदीलाल मुर्मू, एसआई चन्दन कुमार, तकनीकी शाखा के एसआई सुखदेव साहा, हवलदार सतपाल कुमार, आरक्षी संदीप कुमार शर्मा, जोसेफ मालतो, सिकन्दर बेसरा, डुम्बी तियू, सुरज मुर्मू, रोहित कुमार साहा और चालक प्रेम मुर्मू शामिल थे। इसके अलावा टीम में एफएसएल रांची और डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया था।
बीते 8 जुलाई को जब महिला घर में अकेली सोई हुई थी, तब उसके सिर पर धारदार हथियार (टांगी) से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त मृतका के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस निरूद्ध किए गए नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play