Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम उपस्थित थे। उनके साथ वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली एवं जिला सचिव माईकिल मुर्मू भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बूथवार प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देना था। इस दौरान अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक समन्वय को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र भरने में हरसंभव सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को फॉर्म भरने या आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नहीं है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन देकर सहायता प्रदान की जाए। साथ ही प्रत्येक बीएलए-2 अपने बूथ क्षेत्र के मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखे ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी तकनीकी कारणवश छूटने न पाए। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों एवं पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 से बूथवार कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली।
उन्होंने पूछा कि अब तक कितने एसआईआर प्रपत्र वितरित किए गए, कितने प्रपत्र भरवाए गए तथा कितने आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता का इन्यूमरेशन प्रपत्र सही, पूर्ण एवं समय पर भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, हबिबुर रहमान, निरोज मड़ैया, धीरेन माल, डार्फी शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play