Fatehpur News: थरियांव। स्वास्थ्य विभाग ने मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्वी बाईपास स्थित एसआर मेडिसिटी हास्पिटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया। दोपहर में एसीएमओ डा. पीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंची और कार्रवाई पूरी करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल के संचालन को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन को पहले नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने व निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्धारित समय सीमा के बावजूद अस्पताल प्रबंधन संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही अस्पताल की कमियों को दूर किया गया। इसके बाद विभाग ने अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। किसी भी अस्पताल को नियमों की अनदेखी कर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play