Biharsharif News: भरावपर फ्लाईओवर : दोनों किनारों पर बिखरा है बालू, हो सकती हैं दुर्घटनाएं बालू के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पहिए फिसलने का बना रहता है डर कई महीनों से बालू की नहीं कराई गई है सफाई रोजाना हजारों वाहनों की होती है आवाजाही, सुरक्षा में हो रही लापरवाही बारिश होने पर फिसलन बढ़ने से बढ़ेगी परेशानी फोटो : फ्लाईओवर : शहर के भरावपर फ्लाईओवर के दोनों किनारे बिखरा पड़ा बालू। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए भरावपर से गगनदीवान मोहल्ला तक करोड़ों रुपये से फ्लाईओवर बनवाया गया था। इसके शुरू होने से आधा घंटा का सफर महज दो से तीन मिनट में पूरा हो रहा है। लेकिन, शहरवासियों को राहत देने वाला यही फ्लाईओवर अब लापरवाही के कारण हादसों का कारण बनता जा रहा है। पूरे फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर महीनों से काफी मात्रा में बालू बिखरा हुआ है। इससे विशेषकर दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर यही बालू और अधिक फिसलन से भर जाएगा। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play