Feedback
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 का पब्लिक बीटा जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि अब सिर्फ डेवलपर्स ही नहीं, बल्कि आम यूजर्स भी नए iOS 27 को पहले से इस्तेमाल करके देख सकते हैं.
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है, जिसे Apple ने पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाया है. इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 का पब्लिक बीटा भी जारी किया गया है.
iOS 27 पब्लिक बीटा में क्या फीचर्स हैं?
हर साल ऐपल सितंबर में नए iPhone के साथ नया iOS जारी करता है. उससे पहले कंपनी बीटा वर्जन रिलीज करती है ताकि यूजर्स और डेवलपर्स नए फीचर्स को टेस्ट कर सकें और किसी तरह की दिक्कत मिलने पर उसकी जानकारी ऐपल तक पहुंचा सकें.
यह भी पढ़ें: आ रहा है ऐपल का पहला मुड़ने वाला आईफोन और iPhone 18 Pro, इतना होगा महंगा
आम लोगों के लिए होता है पब्लिक बीट, लेकिन…
पब्लिक बीटा आम लोगों के लिए होता है, लेकिन यह अभी भी टेस्टिंग वर्जन है. इसलिए इसमें बग, ऐप क्रैश या बैटरी जल्दी खत्म होने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. ऐपल खुद भी सलाह देता है कि इसे अपने मुख्य iPhone पर तभी इंस्टॉल करें, जब आप बीटा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का जोखिम समझते हों. अपडेट से पहले डेटा का बैकअप लेना भी जरूरी है.
नए ऐप के तौर पर Siri AI
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा नए Siri AI की हो रही है. ऐपल ने अपने वॉयस असिस्टेंट को पूरी तरह बदल दिया है. अब Siri सिर्फ अलार्म लगाने या मौसम बताने तक सीमित नहीं रहेगा.
नया Siri AI स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझ सकता है, आपके कैलेंडर, रिमाइंडर, ईमेल और दूसरी ऐपल ऐप्स की जानकारी के आधार पर बेहतर जवाब दे सकता है. कई काम ऐसे होंगे जिनके लिए पहले अलग-अलग ऐप खोलनी पड़ती थी, अब Siri AI उन्हें सीधे पूरा करने की कोशिश करेगा.
यह भी पढ़ें: 250 साल बाद खुलेगा ये iPhone! अमेरिका ने जमीन में दफन किया Apple का फ्लैगशिप फोन
iOS 27 में सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पर भी काफी काम किया गया है. ऐपल का दावा है कि ऐप पहले से तेजी से खुलेंगे, AirDrop ज्यादा तेज होगा और पूरे सिस्टम की स्पीड बेहतर होगी.
फोटोज, सफारी, कैमरा और शॉर्टकट्स जैसी ऐप्स में भी नए AI फीचर जोड़े गए हैं. कैमरा ऐप में विजुअल इंटेलिजेंस दिया गया है, जिससे कैमरा किसी चीज को पहचानकर उससे जुड़ी जानकारी दे सकता है.
How to install iOS 27 Public Beta
अगर आप यह अपडेट इंस्टॉल करना चाहते हैं तो सबसे पहले Apple Beta Software Program में अपने Apple ID से रजिस्टर करना होगा.
इसके बाद iPhone में Settings > General > Software Update > Beta Updates पर जाकर iOS 27 Public Beta चुन सकते हैं. अगर आपका iPhone इस अपडेट के लिए एलिजिबल है तो डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: कैसा होगा ऐपल का पहला फोल्ड फोन? सामने आया वीडियो, इतने होंगे कैमरे
हालांकि हर iPhone में Siri AI नहीं मिलेगा. ऐपल के मुताबिक ऐपल इंटेलिजेंस और Siri AI के लिए खास हार्डवेयर की जरूरत है. इसलिए यह फीचर केवल सपोर्टेड डिवाइस पर ही उपलब्ध होगा. बाकी एलिजिबल iPhone यूजर्स को iOS 27 के दूसरे नए फीचर और सुधार मिलेंगे.
अगर आप नए फीचर सबसे पहले आजमाना चाहते हैं और छोटे-मोटे बग से परेशानी नहीं है तो iOS 27 पब्लिक बीटा आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपका आईफोन रोजमर्रा के काम के लिए बेहद जरूरी है, तो बेहतर होगा कि सितंबर में आने वाले फाइनल स्टेबल अपडेट का इंतजार करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू