Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। पुत्र की मृत्यु और अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे।
मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ अजय शाह के मुताबिक सिडकुल निवासी राधेश्याम ने शिकायत कर बताया कि 10 जुलाई की रात उनका पुत्र रीशू श्रीवास्तव और उनके साले का बेटा निखिल बाजार सामान लेने गए थे।आरोप है कि डेंसो चौक पर राजा बिस्कुट के पास सामने से आ रहे वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रीशू श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play