भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव में कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आएंगे। इनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वो क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद
सीएम के आगमन को लेकर काशील गांव समेत आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
आगमन को लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल
बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे लंबित हैं, जिनके समाधान की अपेक्षा है।
सालपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उनका इस क्षेत्र में आगमन हो रहा है, जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सुनना चाहते हैं।
मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा
राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोजगार और मजदूरों का पलायन है। उन्होंने कहा कि यहां औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होने से स्थानीय युवाओं और मजदूरों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए ठोस घोषणाएं करेंगे और स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक हर पहलू पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.