Rishikesh News: नगर क्षेत्र में रोपे जाएंगे 30 हजार पौधे – Hindustan

Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। हरेला पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। नगर क्षेत्र में 30 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरूआत 16 जुलाई को लालापानी में पौधा रोपकर की जाएगी। विभिन्न प्रजापतियों के पौधे रोपने के लिए कई स्थानों का चिन्हिकरण भी किया गया है। पौधरोपण का यह अभियान 23 दिनों तक चलेगा।
खास है कि नगर क्षेत्र के सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों पर भी पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें न सिर्फ छाया, फल और शोभादार पौधे रोपे जांएगे, बल्कि औषधीय पौधों का रोपण भी होगा। अभियान में मुख्यतौर पर आस्थापथ और चारधाम ट्रांजिट केंद्र को शामिल किया गया है। पर्यावरण मित्रों के माध्यम से पौधरोपण के लिए जनजागरूकता अलख भी जगाई जाएगी। कूड़ा कलेक्शन वाहनों में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से भी पौधरोपण के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करने की योजना पर नगर निगम प्रशासन विचार कर रहा है।
सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार के मुताबिक मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला अभियान का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन सैंकड़ों पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में स्थानीय लोगों से भी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
-नमस्ते-डे के तहत नगर निगम के पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया जाएगा। अभी निगम के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता कार्यों के लिए करीब 300 पर्यावरण मित्र तैनात हैं। इनमें से 40 पर्यावरण मित्रों को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। सफाई निरीक्षकों की ओर से निगम कार्यालय को दी गई सूची के तहत इनका चयन किया गया है। सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर इन पर्यावरण मित्रों को चिन्हित किया गया है। उन्हें स्वच्छता संबंधी प्रमाण-पत्र और कार्यों को अधिक बेहतर ढंग से करने के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।
-नगर निगम प्रशासन 18 जुलाई को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का प्रयास इस शिविर के माध्यम से होगा। सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियों के लिए विभागीय स्टॉल भी शिविर में लगाए जाएंगे। सासंद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान आदि शिविर में शामिल होंगे। अभी शिविर के लिए आयोजन स्थल दूनमार्ग स्थित व्यापार सभा भवन तय किया गया है।
ऋषिकेश, संवाददाता।
नमस्ते दिवस के मौके पर नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सेप्टिक टैंक, सीवर संबंधी व कूड़ा कलेक्शन में जुटे पर्यावरण मित्रों को पीपीई(पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट वितरित की गई।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की निगरानी में नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) बद्री प्रसाद भट्ट यह कीट पर्यावरण मित्रों को दी। कहा कि पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा पालिका के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके माध्यम से ही नगर को स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि इस कीट में महत्वपूर्ण सुरक्षा वस्त्र व अन्य सामान शामिल है। बताया कि पर्यावरण मित्रों को केंद्र सरकार की नमस्ते योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया है। मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- 15 आरएसके 09 मंगलवार को नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को पीपीई कीट देते ईओ बद्री प्रसाद भट्ट
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News