Begusarai News: नगर सहयोग शिविर में 40 आवेदन प्राप्त – Hindustan

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद द्वारा वार्ड संख्या 21 एवं 22 में नगर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव ने की। शिविर का उद्देश्य आम लोगो की समस्याओं को वार्ड स्तर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वार्ड संख्या 22 से प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच, नल-जल योजना का एक, बिजली समस्या का एक, सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित दो तथा राशन कार्ड से जुड़े पांच आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग उठाई। कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया。
कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 21 की बधु मुस्कान कुमारी, जिन्होंने बीपीएससी परीक्षा में 80वीं रैंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है, को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अधिक से अधिक बेटियां शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे आएंगी। इस अवसर पर वार्ड संख्या 22 के वार्ड पार्षद समीर श्रवण ने कहा कि नगर सहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आवास, राशन कार्ड, नल-जल, सड़क, नाला, बिजली एवं सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर परिषद के समक्ष रखा गया है। सभी आवेदन के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बीपीएससी में 80वीं रैंक हासिल करने वाली मुस्कान कुमारी को सम्मानित कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में नगर उपसभापति ज्ञानती देवी, सभापति प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, प्रधान सहायक राम कुमार, मिल्की कुमारी, विक्रम पासवान, अमन वर्मा, विनोद केसरी, मीरा देवी सहित नगर परिषद के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्हैया साहू ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही शिविर में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जयदेव सान्याल, संजीत, नाज, रूपेश, मोहन, सोहन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News