Unnao News: खेत में मिला किसान का रक्तरंजित शव – Hindustan

Unnao News: चकलवंशी। राशन लेने के लिए घर से निकले 46 वर्षीय किसान का अगले दिन खेत में रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर साइकिल, चप्पल और गमछा अलग-अलग स्थानों पर मिलने तथा शव पर चोट के निशानों ने हत्या की आशंका को और गहरा दिया है। हालांकि, पुलिस वाहन की टक्कर से मौत मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजन और ग्रामीण इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। आसीवन थाना क्षेत्र के दिलीपखेड़ा गांव के 46 वर्षीय किसान उमेश पुत्र स्वर्गीय जगमोहन का रक्तरंजित शव संपर्क मार्ग किनारे एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस फिलहाल इसे सड़क हादसे के रूप में भी देख रही है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को उमेश साइकिल से घर से राशन लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग किनारे नेकराम पुत्र अयोध्या प्रसाद के खेत में उनका खून से लथपथ शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पीएम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर मृतक की चप्पल और गमछा पड़े मिले, जबकि पुलिया के पास उनकी साइकिल बरामद हुई। उमेश के मुंह से खून निकल रहा था और चेहरे व पीठ पर गंभीर चोट के निशान भी थे। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
घटना की सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और खून के निशानों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के परिजनों, परिचितों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उमेश आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
मृतक उमेश के शव का मंगलवार दोपहर आसीवन पुलिस से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही कि नशे में गिरने से नाक व मत्थे से खून निकल आया था। जिसके चलते मौत हो गई है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News