Gurgaon News: कांग्रेस राम के नाम पर कर रही ओछी राजनीति: सर्वप्रिय त्यागी – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर किए गए घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी मानसिकता, राजनीतिक नौटंकी और आस्था के नाम पर सस्ती पब्लिसिटी पाने का प्रयास किया है। त्यागी ने तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक रामसेतु के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए और भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले हलफनामे दिए, वही कांग्रेस आज राजनीतिक लाभ के लिए प्रभु राम के नाम पर नौटंकी कर रही है। उनका यह दोहरा चरित्र देश के सामने उजागर हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि यदि कांग्रेस नेता वास्तव में श्रद्धा भाव से सुंदरकांड का पाठ करना चाहते हैं, तो वे कार्यालय के अंदर आएं, भाजपा उनका खुले मन से स्वागत करेगी। लेकिन कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ हंगामा करना था。

त्यागी ने कहा कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के आसपास धारा 163 लागू की हुई थी। इसके बावजूद कांग्रेसियों ने निर्देशों की अवहेलना कर जबरन प्रवेश का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर त्यागी ने कहा कि वर्धन व्यक्तिगत रूप से अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन गलत पार्टी में हैं। इस प्रेसवार्ता में जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, प्रवक्ता रमेश बेनीवाल और नेहा वत्स भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News