श्रद्धा मर्डर केस: लिव इन पार्टनर के 35 टुकड़े करने वाला आफताब दिमागी रूप से था बीमार, साइकोलॉजिकल टेस्ट ने ख – India.Com

Shraddha Walkar Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का 2022 में हुए पॉलीग्राफ और मेंटल हेल्थ से जुड़े नए दावे सामने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, जांच में आफताब के व्यवहार में साइकोपैथिक और सोशियोपैथिक प्रवृत्तियों के संकेत मिले. बताया गया कि उसमें दूसरों के दर्द को महसूस न करने और लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने जैसी झलक देखी गईं. हालांकि, इन दावों पर अभी आधिकारिक तौर पर अदालत की ओर से कोई टिप्पणी नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, आफताब का एग्रेसिव टेंडेंसी स्केल, आइजेंक पर्सनैलिटी टेस्ट (Eysenck Personality Test), पिक्चर फ्रस्ट्रेशन टेस्ट और इमोशनल मैच्योरिटी टेस्ट कराया गया था. इन परीक्षणों का उद्देश्य किसी व्यक्ति के स्वभाव, तनाव से निपटने के तरीके, गुस्से पर कंट्रोल और भावनात्मक परिपक्वता को समझना होता है. जांच के दौरान, यह भी दावा किया गया कि आफताब में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा. उसका ध्यान केवल इस बात पर था कि वह कानूनी कार्रवाई से खुद को कैसे बचा सकता है.

आपको बता दें कि यह मामला मई 2022 का है, जब आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने, शव के कई टुकड़े करने और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंकने का आरोप लगा था. अब इस मामले की सुनवाई में देरी को लेकर श्रद्धा के परिवार ने नाराजगी जताई है. परिवार की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा का आरोप है कि बचाव पक्ष जानबूझकर ट्रायल को लंबा खींच रहा है. हाल ही में 20 जुलाई की सुनवाई इसलिए टाल दी गई, क्योंकि आफताब ने उसी दिन तिहाड़ जेल स्थित इग्नू केंद्र में एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा होने की जानकारी अदालत को दी थी. इसके बाद नई तारीख तय नहीं की गई.

श्रद्धा वाकर के परिवार का कहना है कि ट्रायल में लगातार हो रही देरी की वजह से वे अब तक उनकी अंतिम रस्में नहीं कर पाए हैं. दरअसल, श्रद्धा के शरीर के टुकड़े अभी भी केस प्रॉपर्टी के रूप में हैं और मुकदमा पूरा होने तक उन्हें परिवार को नहीं सौंपा जा सकता. वहीं, श्रद्धा के पिता की फरवरी 2025 में हार्ट अटैक से मौत हो गई था. परिवार का कहना है कि न्याय में हो रही देरी को देखते हुए अब वह दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करेंगे.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News