Samastipur News: शाहपुर पटोरी। पोर्टिको निर्माण के दौरान लगभग आठ माह पूर्व स्टेशन के बाहर लगे हाई मास्ट लाइट को यह कहकर हटा दिया गया था कि उसे स्टेशन के बाहर दूसरी जगह लगा दिया जाएगा । लाखों रुपए का वह हाई मास्ट लाइट आज कचरे के ढ़ेर में फेंका पड़ा है, जो आज भी पूरी तरह दुरुस्त है। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के दोनों ओर अवस्थित सड़कों को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाना है , परंतु ढाई वर्ष बाद भी यह कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। पिछले माह रेल लाइन पार कर प्लेटफार्म पर आने के दौरान मालगाड़ी खुल गई थी, जिसमें तीन बच्चे और दो महिलाएं ट्रेन के नीचे फंस गई थी।
इस घटना में सभी बच्चे और महिलाएं अपनी बुद्धिमत्ता से बच गई थीं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी रेल विभाग यात्रियों की सुविधाओं के प्रति सजग नहीं दिखता है। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर बने शेड को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाना है ताकि धूप एवं बरसात में यात्रियों को परेशानी ना हो। लगभग 6 माह पूर्व यह कार्य शुरू हुआ। गर्मी और बरसात कुछ माह में समाप्त होने वाले हैं परंतु शेड का विस्तारीकरण आखिरकार पूरा नहीं हो सका। लगभग 01 वर्ष से बनकर तैयार नया टिकट घर अब तक विभागीय लापरवाही के कारण चालू नहीं हो सका है इससे यात्रियों को एक छोटे हिस्से में खड़े होकर टिकट लेना पड़ता है , जहां ना तो समय सारणी लगी है और ना ही यात्री किराए का बोर्ड लगा है। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के साथ रैंप तथा लिफ्ट बनाया जाना है परंतु यह कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है। रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है और ना ही इसका सौंदर्यीकरण पूरा हो सका है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play