Motihari News: तुरकौलिया,निसं । प्रखंड क्षेत्र के बिजुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बस्ती के चारों ओर जमा गंदे पानी के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गलियों में पानी भरे रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित है। स्थिति यह है कि बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को रोजमर्रा के काम करने और बुजुर्गों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक निकल नहीं पाता।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में सुरेन्द्र पासवान, मीना देवी, दुःखी पासवान, शंभू पासवान, गायत्री देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। लोगों ने प्रशासन से अपील की कि दलित बस्ती की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें जलजमाव से राहत मिल सके।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play