Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। बोलबम सेवा समिति नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर चौसा के सदस्यों ने मंगलवार को सेवा शिविर संचालित करने के लिए भूमि पूजन किया। प्रत्येक साल सावन माह में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कावरिया के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, शौचालय, स्नानागार, मेडिकल सुविधा सहित अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क बोल बम सेवा शिविर का संचालन किया जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले रास्ते में कच्ची कांवरिया पथ पर जोड़ी पार बम काली मंदिर के पास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया जाएगा।
शिविर संचालित करने के लिए आचार्य पंडित संजीव झा मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। शिविर में निशुल्क चाय नाश्ता, शुद्ध चना सत्तू, भोजन, नींबू शरबत, नींबू चाय, शौचालय, स्नानागार, मेडिकल की टीम सहित अन्य सारी सुविधाएं कावरिया को उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा शिविर के दर्जनों कार्यकर्ता चौसा के अलग-अलग जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सचिव कुंदन कुमार बंटी, पैक्स अध्यक्ष परमानंद भगत, पूर्व सरपंच संतोष भगत, सोनेलाल राय, राजू अग्रवाल, मनोज भारती, विजय जायसवाल, राम-लखन चौधरी, सोनू जायसवाल, विनोद भगत, श्रनागत जायसवाल, संतोष साह, सियाराम पासवान, अभिनंदन कुमार, हरी पासवान, गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play