चैंपियंस ट्रॉफी का काउंट डाउन शुरू, यहां पाएं सारी अपडेट – News18 हिंदी

Live
ICC Men Champions Trophy 2025 Live updates : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. मुंबई में लंबी बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम को चुना. चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी हर खबर पर हमारी नजर बनी हुई है. हम आपको इससे जुड़ी हर हलचल की जानकारी देंगे.
ICC Men Champions Trophy 2025 Live updates  चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चला आ रहा लंबा इंतजार खत्म हो गया है. बीसीसीआई ने अपनी शुरुआती टीम की घोषणा कर दी है. मुख्य चयनकर्ता और कप्तान रोहित शर्मा ने 18 जनवरी को टूर्नामेंट में खेलने वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. टीम का उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस टीम में जगह नहीं मिली है. अब टूर्नामेंट में खेलने वाली 8 में से 7 टीमों का ऐलान हो चुका है. मेजबान पाकिस्तान ने अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी 8 साल के बाद हो रही है. पाकिस्तान को इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया था. इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी बवाल काटा लेकिन आखिर में उसे चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने पर राजी होना पड़ा. भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी.
क्या है फॉर्मेट
टूर्नामेंट में खेलने वाली 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को कराची में मेजबान टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.
भारत का पूरा कार्यक्रम
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. 20 फरवरी को दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा. 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का इंतजार होगा. 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड का मैच होगा. ग्रुप मुकाबलों में भारतीय टीम अगर अगले दौर में पहुंचती है तो वह 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच खेला. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है.
एक क्लिक में देखें चैंपियंस ट्रॉफी की सारी टीम
वर्ल्ड कप 2023 से चैंपियंस ट्रॉफी तक कितनी बदल गई टीम इंडिया 
क्या टीम इंडिया अपने स्क्वॉड में अब कोई चेंज कर सकती है
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा
आठ साल के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है. पिछली बार इसे 2017 में खेला गया था. भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था. पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था.
नमस्कार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर माहौल बनना शुरू हो चुका है. लंबे समय के बाद आखिरकार भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 18 जनवरी को मुख्य चयनकर्ता और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम का चयन किया. 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है जिसका उप कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है.

क्या भागलपुर के किसानों का गन्ने से मोहभंग, अब गुड़ में बसी है उनकी नई उम्मीद?
खेत-खलिहानों में अब चूहे नहीं मचाएंगे आतंक, इस घरेलू नुस्खे से भगायें
बालों का जड़ों से झड़ना-टूटना हो जाएगा बंद, आज ही अपना लें ये घरेलू नुस्खा
क्रिकेटर रिंकू सिंह का इस बड़े परिवार से जुड़ने वाला है रिश्ता, जल्द होगी सगाई
सिंदूर, रजत मुण्डमाल और रुद्राक्ष से सजे उज्जैन के राजा, आज करें दिव्य दर्शन
बहु के साथ हनीमून पर कश्मीर गया था बेटा, घर पर फोन कर बोला- पापा मुझे बचा लो!
58 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, हीरो ने शराब पी-पीकर की थी शूटिंग
पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे शिल्पा शेट्टी के पति, अब ईडी का बड़ा खुलासा
वो अनूठी फिल्म, बजट से 60 गुना ज्यादा की कमाई, नई-नवेली एक्ट्रेस बनी स्टार
लाइव ब्लॉग
25 minutes ago
an hour ago
19 minutes ago
9 minutes ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News