Donald Trump Threat to Iran: अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव और गहरा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वो मंगलवार (15 जुलाई) तक तय समय सीमा के अंदर होर्मुज को सभी तरह के जहाजों के लिए नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा.
इससे पहले दोनों देशों के बीच हवाई हमले, जवाबी ड्रोन और मिसाइल हमले और समुद्री नाकेबंदी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. बढ़ते संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ा दी है और वैश्विक तेल आपूर्ति व अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी संकट गहरा गया है.
ट्रंप ने कहा है कि अगर वो मंगलवार (15 जुलाई) तक तय समय सीमा के अंदर होर्मुज को सभी तरह के जहाजों के लिए नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है. ट्रंप ने अपनी पहले की चेतावनी दोहराते हुए कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी संकेत दिया कि तेहरान के साथ समझौते की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है.
ये पूरा विवाद उस समय और गहरा गया जब ईरान ने होर्मुज से सामान्य समुद्री आवाजाही पर रोक लगा दी. ये जलमार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. आवाजाही प्रभावित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है. अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो कई देशों में ईंधन महंगा हो सकता है और महंगाई पर भी इसका असर पड़ सकता है.
इस बीच दुनिया की नजर ईरान की तरफ से अमेरिका को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम की समय सीमा पर टिकी हुई है, जो अब समाप्ति के करीब है. अगर इस दौरान कोई समझौता नहीं होता, तो क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई और तेज होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के जरिए समाधान निकलने की ‘अच्छी संभावना’ बनी हुई है, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी सैन्य धमकी या आर्थिक दबाव के बीच बातचीत स्वीकार नहीं करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED