शंकरपुर डिग्री कॉलेज का ऑनलाइन शुभारंभ: ऑनलाइन उद्घाटन, अब स्थानीय छात्रों को स्नातक के लिए नहीं जाना पड़ेग… – Dainik Bhaskar

शंकरपुर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शंकरपुर (स्थापना वर्ष 2026) का औपचारिक उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधैली बाजार के
इस महाविद्यालय के शुरू होने से अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या अन्य दूरस्थ शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में कला संकाय के विभिन्न विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू की जाएगी।
शुरुआती दौर में छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधैली बाजार में आयोजित इस मुख्य समारोह में प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तेज प्रताप त्यागी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.के. दयाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जी.के. दिनकर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) स्वाति कुमारी, मुखिया राधेश्याम शर्मा, पूर्व मुखिया अशोक यादव, पंचायत समिति सदस्य (पसंस) पूनम कुमारी और स्थानीय नेता व समाजसेवी भगवान कुमार शामिल थे।
मधैली बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज विशेष रूप से बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए सहायक होगा, जिससे वे सुरक्षित और सुलभ माहौल में अपने ही क्षेत्र में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने कॉलेज के सफल संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News