ममता बनर्जी ने बाग़ी नेताओं को दी अभिषेक बनर्जी से सीख लेने की नसीहत – BBC

आईसीसी का मानना है कि इन बदलावों से टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा, साथ ही उभरती हुई टीमों को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने के ज्यादा मौके मिलेंगे.
दीपक मंडल, अरशद मिसाल
इमेज स्रोत, Getty Images
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 और मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के फ़ॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंज़ूरी दे दी है.
यह फ़ैसला स्कॉटलैंड के एडिनबरा में हुई आईसीसी की सालाना आम बैठक (एजीएम) में लिया गया. आईसीसी का कहना है कि नए फ़ॉर्मेट का मक़सद मुक़ाबलों को ज़्यादा रोमांचक बनाना, प्रतियोगिता का स्तर बढ़ाना और खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रशंसकों का अनुभव बेहतर करना है.
आईसीसी ने प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी.
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की मेज़बानी दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे. टूर्नामेंट में पहले की तरह 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन इस बार मुक़ाबले तीन चरणों में खेले जाएंगे.
पहले चरण में क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में सबसे निचले तीन स्थान पर रहने वाली टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सुपर सिरीज खेलेंगी. इस सिरीज़ की विजेता टीम अगले चरण में जगह बनाएगी.
दूसरे चरण में 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के ख़िलाफ़ मुक़ाबला खेलेंगी. हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर रिकॉर्ड वाली एक टीम सुपर 7 चरण में पहुंचेगी.
सुपर 7 चरण में सातों टीमें राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में खेलेंगी. अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहले स्थान पर रहने वाली टीम का मुक़ाबला चौथे स्थान की टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.
2028 टी-20 वर्ल्ड कप में भी बदलाव
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त मेज़बानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2028 में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि, टूर्नामेंट का फॉर्मेट पहले से अलग होगा, ताकि ज़्यादा टीमों को दूसरे चरण तक पहुंचने का मौका मिल सके.
ग्रुप स्टेज में 20 टीमों को चार-चार टीमों वाले पांच ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर 10 चरण में पहुंचेंगी.
सुपर 10 में 10 टीमों को पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में रखा जाएगा. दोनों ग्रुप की शीर्ष टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
बाकी दो सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नए एलिमिनेटर चरण से होगा. इसमें दोनों ग्रुप की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों से भिड़ेंगी.
इन दोनों मुक़ाबलों के विजेता सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार खेले जाएंगे.
आईसीसी का मानना है कि इन बदलावों से टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा, साथ ही उभरती हुई टीमों को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने के ज्यादा मौके मिलेंगे.
इमेज स्रोत, CENTCOM
अमेरिका सेना ने बुधवार दोपहर ईरान पर नए हमले किए हैं.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड(सेंटकॉम) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया ईरान के स्थानीय समय अनुसार दोपहर देढ़ बजे ईरान पर नए हमले किए हैं.
सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, "अमेरिकी समय अनुसार आज सुबह 6 बजे सेंट्रल कमांड की फ़ोर्स ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए।.इन हमलों का मकसद उन सैन्य क्षमताओं को और कमज़ोर करना है जिनका इस्तेमाल ईरानी फ़ोर्स ने होर्मुज़ स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज़ों पर हमले के लिए किया है."
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के जवाब में, ईरानी अधिकारी जॉर्डन, बहरीन और कुवैत सहित क्षेत्रीय देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. अमेरिका ने कल दक्षिण में ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू कर दी.
ईरान का कहना है कि इस्लामाबाद समझौता समाप्त हो गया है, इस समझौते ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम को अधिक औपचारिक रूप दिया था.
इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मदन मित्रा बुधवार को ऋतब्रत बनर्जी वाले टीएमसी के बाग़ी गुट में शामिल हो गए.
मदन मित्रा के बाग़ी गुट में शामिल होने के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता में पीटीआई से बात करते हुए कहा, "व्यक्तिगत नेतृत्व की संस्कृति के ख़िलाफ़ हमने जो लड़ाई शुरू की थी, वह और मज़बूत हो रही है. पूरे बंगाल के लोग साथ आ रहे हैं. और मदन मित्रा के हमारे साथ जुड़ने से हम और भी मज़बूत होंगे."
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग, जो तानाशाही और फ़ासीवादी प्रवृत्तियों से परेशान हो चुके हैं, वो अपना समर्थन दे रहे हैं.
वहीं मदन मित्रा ने ममता बनर्जी की पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद कहा कि उन्होंंने अभिषेक बनर्जी की वजह से पार्टी छोड़ी है.
उन्होंने कहा, "मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वो छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं. मैंने उनसे कहा, "आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं', लेकिन उन्होंने मना कर दिया."
संबंधित ख़बर- टीएमसी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, बाग़ी गुट में हुए शामिल
इमेज स्रोत, PTI
नोएडा के सेक्टर 66 के मामूरा इलाक़े में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लग गई.
नोएडा के डीसीपी (सेंट्रल) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "आज सेक्टर 66 के मामूरा इलाके़ (फेज-3 थाना क्षेत्र) में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई."
पुलिस के मुताबिक, चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (ईवी) में स्पार्क होने के बाद उसमें आग लगी और फिर आग पास में खड़े कई दूसरे वाहनों तक फैल गई.
डीसीपी ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया."
"वहीं दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया."
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों की मौत हो गई.
पुलिस ने लापरवाही के आरोप में इमारत के लीजधारक और ऑपरेटर के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.
डीसीपी के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कद्दावर नेता मदन मित्रा ने ममता बनर्जी की पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. मदन मित्रा को ममता बनर्जी का क़रीबी माना जाता था.
इस्तीफ़े के बाद मदन मित्रा, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बाग़ी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुट में शामिल हो गए.
ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वो छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं. मैंने उनसे कहा, 'आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं', लेकिन उन्होंने मना कर दिया."
"उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा.' पार्टी डूब रही है; नाव डूब चुकी है. लोग मर रहे हैं. फिर भी, पार्टी ने यह तय किया कि बाकी सब मर जाएं तो ठीक है, लेकिन अभिषेक को बचाना ज़रूरी है. यह बहुत दुखद है. पार्टी सबकी है, फिर भी ऐसा लगता है कि यह सिर्फ़ अभिषेक की सेवा करने तक ही सीमित रह गई है."
मदन मित्रा ने आगे कहा, "मैं ममता जी से गुज़ारिश करता हूं कि आइए इसे एक मैराथन की तरह देखें. रास्ते में हम ज़रूर मिलेंगे. देखते हैं कौन सा घोड़ा आगे निकलता है. मैंने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है."
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरानी सेना ने अपने बयान में दावा किया है कि सिस्तान-बलूचिस्तान के बंपुर क्षेत्र में एक सैन्य अड्डे पर हुए अमेरिकी हमले में सात लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.
सेना के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह अमेरिकी सेना ने बंपुर में ईरानी थल सेना की बैरक के आवासीय क्षेत्र को करीब 13 मिसाइलों से निशाना बनाया.
बीबीसी की फ़ारसी सर्विस के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि ईरानशहर की 388वीं ब्रिगेड के सात जवानों की मौत हो गई, जिनमें सेवारत और अनिवार्य सैन्य सेवा (कंसक्रिप्ट) कर रहे जवान शामिल थे.
वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इससे पहले, ईरानी मीडिया ने फ़ारस की खाड़ी और होर्मुज़ स्ट्रेट के पास स्थित बंपुर समेत कई तटीय शहरों में विस्फोट की ख़बर दी थी.
इस दावे पर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अभी तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से राहुल गांधी की दूरी पर सवाल, कांग्रेस की क्या है दलील?
आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या में फ़ैसला आने के बाद दिल्ली छोड़ चुके परिवार ने क्या बताया?
टी-20 में लाचार नज़र आ रही टीम इंडिया ने अक्षर पटेल के सहारे यूं किया इंग्लैंड को चारों खाने चित
सऊदी अरब ईरान से सीधे लड़ने से क्यों बचता है, 10 गुना ज़्यादा क़ीमत पर क्यों ख़रीद रहा है ड्रोन?
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है.
आईआरजीसी ने कहा है कि उसने कुवैत में मिसाइल और एयर डिफ़ेंस रडार और मिसाइल लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है.
आईआरजीसी ने कहा है कि दक्षिणी ईरान के कई ठिकानों पर अमेरिका ने हमला किया है. इनमें होवेज़े शहर में एक गेहूं खरीद गोदाम और इलम के देहलोरान में एक मिनरल वाटर फैक्ट्री को निशाना बनाया गया है.
इससे पहले ईरानी मीडिया ने कुवैत पर 'ड्रोन हमले' की ख़बर दी थी और कहा था कि हमले का मुक़ाबला करने के लिए देश की रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की 'जान बचाने के लिए सरकार से तुरंत दखल' की मांग करने वाली जनहित याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है.
वांगचुक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे़ की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
क़ानूनी मामलों के ख़बरों और विश्लेषण की वेबसाइट बार एंड बेंच के मुताबिक़ सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी ने यह जनहित याचिका दायर की है.
सैनी ने कहा, "एक सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सरकार के एक बेहद अलोकप्रिय और व्यापक रूप से आलोचना का सामना कर रहे फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. वह पूरे देश के सामने एक तरह से अपनी जान दे रहे हैं."
अदालत ने मामले की गंभीरता और तत्काल सुनवाई की जरूरत को देखते हुए कहा कि वह याचिका पर गुरुवार, 16 जुलाई को सुनवाई करेगी.
हाई कोर्ट की बेंच ने कहा, "केंद्र सरकार की ओर से कोई मौजूद नहीं है. हम याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं. हम इस मामले को कल ही सूचीबद्ध करेंगे और केंद्र सरकार से निर्देश लेने को कहेंगे."
इमेज स्रोत, Getty Images
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन का समर्थन किया है.
उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से फ़ोन पर बात कर उनकी सेहत का हाल जाना.
उन्होंने स्टूडेंट्स की मांग का भी समर्थन किया है. स्टूडेंट्स नीट-यूजी और सीयूईटी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़ा देने की मांग कर रहे हैं.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ममता बनर्जी के समर्थन का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर उनका आभार जताया है.
दीपके ने कहा कि ममता बनर्जी ने वांगचुक से फोन पर बात कर उनकी सेहत के बारे में पूछा और उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कहा. उन्होंने छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर सीजेपी के आंदोलन का भी समर्थन किया.
वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं.
पिछले महीने 28 जून से सोनम वांगचुक ने अनशन की शुरुआत की थी और तब से उनका वजन क़रीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है. विपक्ष के कई नेताओं ने उनसे अनशन ख़त्म करने की अपील की है लेकिन वांगचुक ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है.
बांग्लादेश में शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर बड़ी तादाद में स्टूडेंट सड़कों पर उतर आए हैं.
ये छात्र देश में आई भीषण बाढ़ के बीच स्कूली बोर्ड की परीक्षाओं को जारी रखने के सरकार के फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं.
शिक्षा मंत्री एएनएम एहसानुल हक मिलन ने एचएससी परीक्षार्थियों के बारे में अपनी 'निजी' टिप्पणियों से किसी को आहत होने पर खेद जताया है.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने एचएससी परीक्षार्थियों को 'फार्म की मुर्गियां' कहकर संबोधित किया था.
ढाका विश्वविद्यालय के सामने शुरू हुआ प्रदर्शन जल्द ही सावर, बरिशाल, कुमिला, नारायणगंज, जशोर और बोगुरा जैसे शहरों में फैल गया.
बाढ़ और बारिश के बीच परीक्षा आयोजित करने को लेकर चिंताओं के साथ-साथ, प्रदर्शनकारी कई प्रश्न पत्रों में कथित गलतियों को लेकर भी ख़फ़ा हैं.
इमेज स्रोत, ANI
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के 2026 के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि इंडेक्स में मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश में पहला स्थान हासिल किया है.
वहीं, राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एएआई के एक अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट का का इस इंडेक्स में टॉप पर पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है.
खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम है.
इमेज स्रोत, Getty Images
दिग्गज अमेरिकी टेक. कंपनी आईबीएम को अपने शेयरों में जबरदस्त गिरावट की वजह से एक ही दिन में लगभग 70 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 58 साल में आईबीएम के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट है. मंगलवार को इसके शेयर 25 फीसदी गिर गए थे. कंपनी के दूसरी तिमाही के शुरुआती नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने के बाद शेयरों में यह गिरावट आई.
1911 में स्थापित कंपनी ने बताया कि जून में खत्म हुई तीन महीने की अवधि में उसका रेवेन्यू सिर्फ एक फीसदी बढ़कर 17.2 अरब डॉलर रहा.
आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा ने निवेशकों को लिखे एक पत्र में कहा, "हमसे चूक हुई… और हम खुद को बदलने और तेजी से आगे बढ़ने में नाकाम रहे."
आईबीएम के इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का राजस्व सात फीसदी घटा. इसमें कंपनी का प्रमुख मेनफ्रेम कारोबार भी शामिल है. सॉफ्टवेयर से होने वाला राजस्व पांच फीसदी बढ़ा, लेकिन यह भी उम्मीद से कम रहा.
इमेज स्रोत, NASA
नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से बुधवार तड़के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे.
वो तीन घंटे से अधिक की यात्रा के बाद यहां पहुंचे. यहां पहुंचने पर उनका गले मिलकर और हाथ हिलाकर स्वागत किया गया.
मेनन और रूसी कॉस्मोनॉट प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकिना को लेकर रोस्कोस्मोस का अंतरिक्ष यान मंगलवार रात 8:17 बजे भारतीय समय के मुताबिक़ बैकोनूर से रवाना हुआ.
उस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कॉस्मोड्रोम के ऊपर से गुजर रहा था.
करीब आठ मिनट में शुरुआती कक्षा में पहुंचने के बाद सोयुज एमएस-29 ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब तीन घंटे की यात्रा शुरू की.
अंतरिक्ष यान रात 11:52 बजे स्टेशन के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गया.
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी एफ़बीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपने मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया है.
कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और ड्रग्स की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. नीतीश कौशल जम्मू भगवानपुरिया गैंग का मेंबर है. एफ़बीआई भगवानपुरिया गिरोह पर शिकंजा कस रही है.
इमेज स्रोत, FBI
एफ़बीआई ने मंगलवार को कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से अपहरण और हमलों समेत कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया.
एफ़बीआई ने कहा, "नीतीश कौशल की एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित भूमिका के लिए तलाश है. यह संगठन हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है."
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के दक्षिणी तटीय इलाक़ों पर अमेरिका के नए हमलों और सेंटकॉम की ओर से ईरान के दक्षिणी हिस्से की नौसैनिक नाकेबंदी फिर से शुरू करने के ऐलान के बाद, ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम ग़रीबाबादी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच बनी समझ की बुनियादी रूपरेखा पूरी तरह टूट चुकी है.
उन्होंने कहा कि अब 'इस्लामाबाद समझौते' जैसी कोई चीज़ नहीं रह गई है. बुधवार सुबह दक्षिणी ईरान में कई धमाकों की ख़बरें आईं.
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और सेना ने कहा कि उन्होंने मिसाइल और ड्रोन हमलों के ज़रिए कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
इमेज स्रोत, ge
होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के 24 घंटे में ही यूटर्न लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.
फॉक्स न्यूज़ के संवाददाता टेरी यिंगसेट के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बातचीत की टेबल पर नहीं आता तो अमेरिकी सेना अगले सप्ताह देश के बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी करेगी.
ट्रंप ने जमीनी अभियान चलाने की संभावना से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ''मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन अगर मुझे लगता है कहना सही होगा, तो मैं कह देता हूं. कभी-कभी जमीनी अभियान की जरूरत होती है, लेकिन ऐसे और भी लोग हैं जो हमारे लिए जमीनी अभियान चलाएंगे.’’
28 फ़रवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला कर दिया, जिसके बाद ईरान ने प्रभावी रूप से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया था.
इसी जलमार्ग के ज़रिये दुनिया के लगभग 25 फ़ीसदी तेल और एलएनजी की लगभग 20 फ़ीसदी सप्लाई गुज़रती है.
इमेज स्रोत, ge
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फुटबॉल में स्पेन ने फ़्रांस को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
डलास स्टेडियम में खेले गए सेमीफ़ाइनल में उसने फ़्रांस की टीम को शानदार अंदाज़ में मात दी.
स्पेन ने फ़्रांस को 2-0 से हराया. अब स्पेन का मुक़ाबला फ़ाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच मैच के विजेता से होगा.
स्पेन की इस जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. वहीं फ़्रांस के फुटबॉल प्रेमियों में गम का माहौल था.
इमेज स्रोत, Patrick T. Fallon / AFP via Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, ge
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, ANI
भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 258 रन बनाए थे.
लेकिन टीम इंडिया ने शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस मैच को चार ओवर पहले ही जीत लिया.
इसी के साथ टीम इंडिया ने सिरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है.
भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा सिर्फ़ 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने और विराट कोहली भी केवल 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चलते बने.
इसके बाद शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला और 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने हाफ़ सेंचुरी लगाते हुए 52 नाबाद रन बनाए.
ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया. अक्षर ने महज 52 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर मैच को फ़िनिश किया.
इससे पहले इंग्लैंड ने जो रूट और लियाम डॉसन के अर्द्धशतकों और सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की मदद से शुरुआती झटकों से उबरते हुए 258 रन बनाए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News