Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे, CM भजनलाल का बड़ा बयान | Hindi News – Bharat24live

Search
Rashmi Singh
Date: 15-07-26 13:49
 
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के लोकतांत्रिक सफर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित किए गए अमृत महोत्सव कार्यक्रम की भव्य शुरुआत बुधवार को हुई. इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली विधानसभा से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के पूर्व और वर्तमान विधायक एक ही मंच पर नजर आए. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्रिमंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में विधायक भी मौजूद रहे. इस दौरान लोकतंत्र की 75 वर्षों की यात्रा, संसदीय परंपराओं, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और बदलते राजनीतिक परिवेश पर विस्तार से चर्चा की गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की शुरुआत 29 मार्च 1952 को जयपुर के टाउन हॉल से हुई थी और पिछले सात दशकों में इस संस्था ने राज्य के प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचे के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए नई पीढ़ी के विधायकों से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. देखिए राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस ऐतिहासिक अमृत महोत्सव कार्यक्रम की पूरी रिपोर्ट.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Case: 14 घंटे की पुलिस रिमांड, आज आरोपियों से होगी कड़ी पूछताछ ! Ayodhya News

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News