Samastipur News: 24 घंटे बाद बूढ़ी गंडक से युवक का शव बरामद – Hindustan

Samastipur News: रोसड़ा। शहर के डगबर टोली वार्ड 20 निवासी दीपक शाह (35) का शव बूढ़ी गंडक नदी से करीब 24 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को पुराने रेलवे पुल से नदी में छलांग लगाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया था। हालांकि अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम अभियान रोकना पड़ा था। बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक दीपक शाह मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी के पुराने रेलवे पुल पर पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने तत्काल रोसड़ा थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में खोजबीन शुरू कराई। कई घंटे तक चले अभियान के बावजूद मंगलवार देर शाम तक सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 24 घंटे बाद नदी से दीपक शाह का शव बरामद कर लिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार और 12 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी को छोड़ गए हैं।अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दीपक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि दीपक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इधर, रोसड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News