Feedback
US strikes in Iran: ईरान के सेमनान एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक
US-Iran War: ईरान में ‘ग्राउंड इनवेजन’ की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप के टेबल पर फाइनल प्लान!
Iran warns US: ईरान की नई चेतावनी, होर्मुज के बाद लाल सागर भी बन सकता है जंग का नया मोर्चा
ईरान वार्ता पर US-इजरायल में मतभेद?
US attacks on Iran ships: ईरान के खिलाफ US का बड़ा एक्शन, खार्ग द्वीप जा रहे तेल टैंकर को किया निष्क्रिय
पश्चिम एशिया में महाविनाश की आहट, तेहरान में आधी रात गूंजे धमाके
Donald Trump on Iran: डोनाल्ड ट्रंप बोले – ईरान समझौता करना चाहता है
Middle East War: बहरीन और कुवैत में यूएस के ठिकानों पर ईरान ने जोरदार हमले किए
US-Iran Conflict: होर्मुज में बढ़ते हमलों के बीच अमेरिकी सैन्य मार्ग से भी बच रहीं शिपिंग कंपनियां
पश्चिम एशिया में एक बार फिर से जंग धधक गई है. अमेरिका ने ईरान की तटीय रक्षा प्रणाली और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया. यह हमला ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी दोबारा लगाने के बाद हुआ. ईरान ने इसके जवाब में और ज्यादा क्षेत्रीय ऊर्जा निर्यात बंद करने की धमकी दी और कहा कि वह अमेरिका के साथ ‘अस्तित्व की लड़ाई’ लड़ रहा है. यह तनाव उस समय बढ़ा जब कुछ दिन पहले एक कमजोर संघर्ष विराम टूट गया था.
पिछले शनिवार रात ईरान ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया था. यह वही रास्ता है जिससे युद्ध से पहले दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल और गैस गुजरता था.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारतीय समय पर ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर तटीय रक्षा प्रणाली और क्रूज मिसाइल भंडारण ठिकानों पर हमला किया गया. यह हमला करीब 90 मिनट में पूरा हो गया. इसके नौ घंटे बाद दूसरी बार भी हमला किया गया.
अमेरिकी सेना ने यह भी बताया कि उसने ईरान के खर्ग द्वीप की तरफ जा रहे एक तेल टैंकर को बार बार चेतावनी देने के बावजूद रोका नहीं जाने पर उसे मिसाइल से निष्क्रिय कर दिया.
हमलों के बाद ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि अहवाज शहर के चार इलाकों और बंदर अब्बास पर भी हमला हुआ, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने दावा किया कि अहवाज के एक अस्पताल के पास हमला हुआ जहां बच्चों के कैंसर का इलाज होता है, जिसके बाद अस्पताल खाली कराना पड़ा.
ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने कहा कि ईरान की सुरक्षा होर्मुज में उसकी व्यवस्था बनाए रखने पर निर्भर है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया. कुवैत ने कहा कि उसने बुधवार को ईरान से आईं चार मिसाइलें और 21 ड्रोन रोक दिए, इसमें नुकसान हुआ पर कोई घायल नहीं हुआ. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान जल्द हार मान लेगा और वह ‘समझौता करने के लिए बेताब’ है.
ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, सेमनान एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों को हवाई हमलों में निशाना बनाया गया है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और अब तक किसी रिहायशी इलाके पर हमले की सूचना नहीं है.
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में ग्राउंड इनवेजन की तैयारी में है. ये दावा अमेरिकी मीडिया ने किया है. दावा है कि इस प्लान पर विचार किया जा रहा है. संभावित विकल्पों में होर्मुज के पास ईरानी द्वीपों पर अमेरिकी सेना भेजना, हवाई हमले तेज करना और पिकऐक्स माउंटेन पर बमबारी शामिल है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें – ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू… ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!
ईरान ने संकेत दिया है कि यदि अमेरिका के हमले जारी रहे तो संघर्ष होर्मुज से आगे बढ़कर लाल सागर तक फैल सकता है. रॉयटर्स के मुताबिक, इससे हूती विद्रोहियों के जरिए एक और अहम वैश्विक समुद्री मार्ग पर खतरा बढ़ने की आशंका है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आरोप लगाया है कि इजरायली सरकार के कुछ लोग ईरान के साथ शांति वार्ता को कमजोर करने और युद्ध को लंबा खींचने के लिए अमेरिकी जनमत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. यह दावा द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आया है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें – अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इजरायल पर बड़ा हमला, कहा- कुछ नेता ईरान युद्ध लंबा खींचना चाहते हैं
अमेरिकी सेना के सेंटकॉम ने दावा किया है कि उसने खार्ग आइलैंड की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को हेलफायर मिसाइल से निष्क्रिय कर दिया. इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर भी नए हमले किए हैं.
पश्चिम एशिया में एक बार फिर से जंग तेज हो गई है. अमेरिकी की ओर से लगातार 5वें दिन हमला किया गया. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका की ओर से बमबारी की गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने 2024 से हिरासत में रखे एक अमेरिकी नागरिक को रिहा कर सद्भावना का संकेत दिया है. हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रहे हमलों के कारण होर्मुज और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है.
अमेरिका द्वारा ईरान पर दोबारा नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने और हवाई हमले तेज करने के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया. जॉर्डन ने भी कहा कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली मिसाइलों को मार गिराया.
ईरानी हमलों के बाद होर्मुज में सुरक्षा चिंताओं के चलते कई शिपिंग कंपनियां अमेरिकी सैन्य निगरानी वाले ट्रांजिट मार्ग का इस्तेमाल भी नहीं कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जहाज अब ईरान और ओमान के तटों के पास बने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू